gaanv men peepal paanee men aag lagaae raanee teree javaanee

Title:gaanv men peepal paanee men aag lagaae raanee teree javaanee Movie:Sooraj Aur Chandaa Singer:Mohammad Rafi Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


गाँव में पीपल पीपल की छैंया
छैंया में पनघट पनघट में पानी
पानी में आग लगाए रानी तेरी जवानी
गाँव में पीपल ...

निकली नहा के गोरी तालाब से कुछ ऐसे
सावन के बादलों से निकला हो चाँद जैसे -२
कानों में झुमके मुखड़े पे आँचल
आँखों में कजरा पाँव में पायल
पायल के गीत सुनाए ओ रानी तेरी जवानी
गाँव में पीपल ...

ये रूप है या शोला ये रंग है के जादू
ये नैन हैं के झूले ये ज़ुल्फ़ है कि बादल हाय
तेरा क्या कहना देखे जो नैना
तो सारी रैना जागे ये नैना
नैनों से नींद चुराए ओ रानी तेरी जवानी
गाँव में पीपल ...