gadhon par baith kar ham dekho-dekho hazoor

Title:gadhon par baith kar ham dekho-dekho hazoor Movie:Alibaabaa Aur 40 Chor/ Alibaabaa And Forty Thieves/ Alibaabaa & 40 Thieves Singer:Mohammad Rafi, Shamshad Begum Music:Chitragupt, S N Tripathi Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan

English Text
देवलिपि


र : गधों पर बैठ कर हम शहर के चक्कर लगाएँगे
हो ही इसी क़ाबिल
हमें तुमसे मुहब्बत है ये दुनिया को बताएँगे
क़ुरबान जाऊँ तुम्हारे बताने पे
श : देखो-देखो हज़ूर ये हैं खट्टे अंगूर
अजी छोड़ो ये हाथ नहीं आएँगे
र : ओ मेरी जन्नत की हूर तू है अरबी खज़ूर
तेरे साए में ज़िन्दगी बिताएँगे
श : देखो-देखो हज़ूर ...

र : अच्छा लगे है मुझे ओ मेरी बुलबुल
गाना तेरा चहचहाना तेरा
श : अच्छा लगे न मुझे ओ पीछे-पीछे
आना तेरा खिलखिलाना तेरा -२
र : तेरी आँखें बिल्लूर मीठे-मीठे अंगूर
इन्हें शरबत बना के पी जाएँगे
श : देखो-देखो हज़ूर ...

र : भूला नहीं है मुझे नज़रें झुका कर
आना तेरा मुस्कुराना तेरा -२
श : मुझको भी याद है पहला तमाचा
खाना तेरा भाग जाना तेरा -२
र : जो करेगी क़बूल हम बन के लंगूर
तेरे कूचे में उधम मचाएँगे
श : देखो-देखो हज़ूर ...