-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
gagan jhanajhanaa rahaa
Title:gagan jhanajhanaa rahaa Movie:Nastik Singer:Lata Mangeshkar, Chorus, Hemant Kumar Music:C Ramchandra Lyricist:Pradeep
हे: गगन झनझना रहा
पवन सनसना रहा
लहर लहर पे आज है तूफ़ान
हो नैयावाले हो सावधान
ल: हे ब्रह्मा, हे विष्नू,
हे शंकर सर्व शक्तिमान,
रक्षा करो रक्षा करो हे दया निधान
मेरे पत्त राखो भगवान
को: आ आ आ आ
हे: हिम्मत न हार प्रभु को पुकार
वह ही तेरी नैया लगाएगा पार
तनिक भी तिलमिलाना न
ज़रा भी दिल हिलाना न
हज़ार हाथवाला है भगवान
हो नैयावाले हो सावधान
ल: हे गोविन्दा हे मुकुन्दा
संकट मे आज मेरा प्राण
रक्षा करो रक्षा करो हे दया निधान
मेरे पत्त राखो भगवान
को: हे भगवान हे भगवान