gam kee vaadee men ishq men jo kuchh na honaa thaa

Title:gam kee vaadee men ishq men jo kuchh na honaa thaa Movie:Saaqi Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


ग़म की वादी में ख़ुशी का करवां खोने लगा

इश्क़ में जो कुछ न होना था, वही होने लगा
ग़म की वादी में ख़ुशी का करवां खोने लगा

कौन समझेगा मुहब्बत की भला मजबूरियाँ
दो दिलों की चाहतें दुनिया की ना-मंज़ूरियाँ
मुस्कुराने ही से पहले प्यार क्यों रोने लगा
इश्क़ में जो कुछ न होना था, वही होने लगा

सामने आँखों के मेरे इश्क़ का अंजाम है
है अगर ये ज़िंदगी तो मौत किस का नाम है
रन्ज-ओ-ग़म जागे, नसीबा प्यार का सोने लगा
इश्क़ में जो कुछ न होना था, वही होने लगा