-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:gangaa bhee bah rahee hai log to mar kar jalate honge Movie:Gauri Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan
गंगा भी बह रही है चिताओं के साथ-साथ
शोले भी चल रहे हैं हवाओं के साथ-साथ -२
लोग तो मर कर जलते होंगे मैं जीते जी जलता हूँ -२
आँख में सपने फूलों के और अंगारों पर चलता हूँ
लोग तो मर कर जलते होंगे मैं जीते जी जलता हूँ
सूरज तो दिन भर चल-चल कर शाम कर थक कर ढल जाता है -२
मैं वो सूरज हूँ जो निकल कर पल भर ही में ढलता हूँ
लोग तो मर कर जलते होंगे मैं जीते जी जलता हूँ
आँख में सपने फूलों के और अंगारों पर चलता हूँ
लोग तो मर कर जलते होंगे मैं जीते जी जलता हूँ
मर कर वापस कौन आया है मैं मर कर वापस आया -२
जब ये जीना रास न आया फिर मरने को चलता हूँ