-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ghadee ghadee meraa dil dhadake
Title:ghadee ghadee meraa dil dhadake Movie:Madhumati Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh
घड़ी घड़ी मेरा दिल धड़के
हाय धड़के क्यों धड़के
आज मिलन की बेला में
सर से चुनरिया क्यों सरके?
घड़ी घड़ी मेरा दिल धड़के
सारे उमर के बदले मैं ने
माँगी थी ये शाम रे
आज यहीं रह जाऊँगी मैं
उनकी बाहें थाम के
प्यार मिला आँचल भर के
हाय धड़के क्यों धड़के
आज मिलन की बेला में
सर से चुनरिया क्यों सरके?
घड़ी घड़ी मेरा दिल धड़के
आज पपीहे तू चुप रहना
मैं भी हूँ चुप चाप रे
मन की बात समझ लेंगे
साँवरिया अपने आप रे
देख ज़रा धीरज धर के
हाय धड़के क्यों धड़के
आज मिलन की बेला में
सर से चुनरिया क्यों सरके?
घड़ी घड़ी मेरा दिल धड़के