ghar yahaan basaane aae the

Title:ghar yahaan basaane aae the Movie:Gajre Singer:Lata Mangeshkar Music:Anil Biswas Lyricist:G S Nepali

English Text
देवलिपि


घर यहाँ बसाने आए थे
हम घर ही छोड़ चले
अपना था जिन्हें समझा हमने
वो भी दिल तोड़ चले

सोचा था सजन आएँगे आएँगे बहारे लाएँगे
हम एक चमन के दो पंछी बन जाएँगे
संध्या की बेला द्वार पे आ कर वो मुँह मोड़ चले

जीवन में कभी इक प्यार का दीपक जलता था
मिलने के लिए दिल घुल-घुल के मचलता था
जब साथ पतंगा छोड़ दिया तो दिया अकेल जले