ghodaa pishoree meraa main hoon alabelaa

Title:ghodaa pishoree meraa main hoon alabelaa Movie:Pyar Ka Bandhan Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


घोड़ा पिशोरी मेरा ताँगा लाहोरी मेरा
बैठो मियाँ जी बैठो लाला
मैं हूँ अलबेला ताँगे वाला -२
घोड़ा पेशावरी मेरा ...

टाँगें थकेंगी यारों ताँगे में आओ
गरमी बड़ी है प्यारों पैदल ना जाओ
होगा ( गुलाबी रंग काला ) -२
मैं हूँ अलबेला ...

बचना ओ जाने वाले मैं तुझपे वारी
टकरा ना जाए कहीं शाही सवारी
रोता ( फिरेगा घरवाला ) -२
मैं हूँ अलबेला ...

मेहनत मजूरी करूँ रुकना ना जानूँ
आँधी तूफ़ाँ के आगे झुकना ना जानूँ
अपना ( साँ_ई है रखवाला ) -२
मैं हूँ अलबेला ...