-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
gokul kee ek naar chhabeelee jamunaa tat par aaee re
Title:gokul kee ek naar chhabeelee jamunaa tat par aaee re Movie:Veena Singer:Mukesh Music:Anil Biswas Lyricist:Swami Ramanand
गोकुल की एक नार छबीली
जमुना तट पर आई रे
गोरा बदन और पतली कमरिया
चाल चलत इठलाई रे
पग पायल ने रुनु-झुनु रुनु-झुनु
मीठे सुर में गाई रे
पुरवैया ने छेड़ के साड़ी
सर से कुछ सरकाई रे
चोटी खुल के लहराई है
ज्यूँ नागन बलखाई रे
इत उत ढूँढ़े अपने पी को
सुध बुध कुछ बिसराई रे
मानो राधे प्रेम की मूरत
ढूँढ़े कृष्ण कन्हाई रे