goree tere sapanon ke sajanaa

Title:goree tere sapanon ke sajanaa Movie:Nai Dilli/ New Delhi Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


ल : गोरी तेरे सपनों के सजना
आये तेरे अन्गना
कर ले सोलह सिन्गार
हो
हो जा जाने को अब तैयार
हो
ले के डोली खड़े हैं कहार

को : गोरी तेरे सपनों के सजना
आये तेरे अन्गना
कर ले सोलह सिन्गार
हो
हो जा जाने को अब तैयार
हो
ले के डोली खड़े हैं कहार

ल : कल से बालम के रंग रंग जायेगी
उनके मन के महल को सजायेगी तू
को : ओ सजायेगी तू
ल : बीते वो दिन भूल जाना सखी
को : हो
बीते वो दिन भूल जाना सखी
ल : भूल जाना वो बचपन का प्यार

को : ले के डोली खड़े हैं कहार
गोरी तेरे सपनों के सजना
आये तेरे अन्गना
कर ले सोलह सिन्गार
हो
हो जा जाने को अब तैयार
हो
ले के डोली खड़े हैं कहार

ल : गोरी काहे को अब तेरे नैना भरे
एक दिन तो सभी को बिछड़ना पड़े
को : ओ बिछड़ना पड़े
ल : नैहर में रहना है दिन चार का
को : ओ नैहर में रहना है दिन चार का
ल : सबको जाना है साजन के द्वार

को : ले के डोली खड़े हैं कहार
गोरी तेरे सपनों के सजना
आये तेरे अन्गना
कर ले सोलह सिन्गार
हो
हो जा जाने को अब तैयार
हो
ले के डोली खड़े हैं कहार