gore-gore chaand se mukh par

Title:gore-gore chaand se mukh par Movie:Anita Singer:Mukesh Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Arzoo Lucknowi

English Text
देवलिपि


गोरे-गोरे चाँद से मुख पर काली-काली आँखें हैं
देख के जिनको नींद उड़ जाए वो मतवाली आँखें हैं
गोरे-गोरे चाँद से ...

मुँह से पल्ला क्या सरकाना इस बादल में बिजली है
( दूर ही रहना ) -२ इनसे क़यामत ढाने वाली आँखें हैं
गोरे-गोरे चाँद से ...

बे जिनके अंधेर है सब कुछ ऐसी बात है इनमें क्या
( आँखें-आँखें ) -३ सब हैं बराबर कौन निराली आँखें हैं
गोरे-गोरे चाँद से ...

बे देखे आराम नहीं है देखो तो दिल का चैन गया
( देखने वाले ) -३ यूँ कहते हैं क्या भोली-भाली आँखें हैं
गोरे-गोरे चाँद से ...