gulaabee aankhen jo teree dekheen sharaabee ye dil ho gayaa

Title:gulaabee aankhen jo teree dekheen sharaabee ye dil ho gayaa Movie:The Train Singer:Mohammad Rafi Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


गुलाबी आँखें जो तेरी देखीं शराबी ये दिल हो गया
स.म्भालो मुझको ओ मेरे यारों स.म्भलना मुश्किल हो गया
गुलाबी आँखें जो ...

दिल में मेरे ख़्वाब तेरे तस्वीरें जैसे हों दीवार पे
तुझपे फ़िदा मैं क्यूँ हुआ आता है गुस्सा मुझे प्यार पे
मैं लुट गया मान के दिल का कहा
मैं कहीं का ना रहा क्या करूँ मैं दिलरुबा
बुरा ये जादू तेरी आँखों का ये मेरा क़ातिल हो गया
गुलाबी आँखें जो ...

मैने सदा चाहा यही दामन बचा लूं हसीनों से मैं
तेरी क़सम ख़्वाबों में भी बचता फिरा नाज़नीनों से मैं
तौबा मगर मिल गई तुझसे नज़र मिल गया दर्द-ए-जिगर
सुन ज़रा ओ बेख़बर
ज़रा सा हँस के जो देखा तूने मैं तेरा बिस्मिल हो गया
गुलाबी आँखें जो ...