-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
gulashan pe hai bahaar koyal kee hai pukaar
Title:gulashan pe hai bahaar koyal kee hai pukaar Movie:Jag Biti Singer:Suraiyya Music:Ghulam Haider Lyricist:unknown
गुलशन पे है बहार कोयल की है पुकार
पिया आजा रे
बीता जो बचपन तो आई जवानी
उसकी कहानी पिया तुमको सुनानी
जिया है बेक़रार बातें तो हों दो-चार
पिया आजा रे
गुलशन पे है बहार ...
सखियों ने डाले हैं अम्बवा पे झूले
ऐसे समय में सैयां तुम हमको भूले
छेड़ेंगे मन के तार गाएँगे हम मल्हार
पिया आजा रे
गुलशन पे है बहार ...
आँखों में आ के पिया दिल में समा जा
उजड़ी हुई तू मेरी दुनिया बसा जा
जीवन के ये दिन चार क्यूँ जाने दें बेकार
पिया आजा रे
गुलशन पे है बहार ...