-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
haan deevaanaa hoon main
Title:haan deevaanaa hoon main Movie:Saranga Singer:Mukesh Music:Sardar Malik Lyricist:Bharat Vyas
हां दीवाना हूँ मैं - २
ग़म का मारा हुआ
इक बेगाना हूँ मैं
हां दीवाना हूँ मैं
माँगी खुशियां मगर ग़म मिला प्यार में
दर्द ही भर दिया दिल के हर तार में
आज कोई नहीं मेरा संसार में
छोड़ कर चल दिये मुझको मंझधार में
हाय तीर-ए-नज़र का निशाना हूँ मैं
हां दीवाना हूँ मैं ...
मैं किसीका नहीं कोई मेरा नहीं
इस जहाँ में कहीं भी बसेरा नहीं
मेरे दिल का कहीं भी अन्धेरा नहीं
मेरे इस शाम का है सवेरा नहीं
हाय भूला हुआ इक फ़साना हूँ मैं
हां दीवाना हूँ मैं ...