haan mere gam to uthaa letaa hai

Title:haan mere gam to uthaa letaa hai Movie:Dil Padosi Hai (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle Music:R D Burman Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


हाँ मेरे ग़म तो उठा लेता है ग़म्ख़्हार नहीं
दिल पड़ोसी है मगर मेरा तरफ़दार नहीं

जाने वाले को कहाँ रोक सका है कोई
घर में दरवाज़ा तो है पीछे की दीवार नहीं

आपके बाद ये महसूस हुआ है हमको
जीना मुश्किल नहीं मरना कोई दुश्वार नहीं