haath chhooten bhee to rishte naheen chhootaa karate

Title:haath chhooten bhee to rishte naheen chhootaa karate Movie:Pinjar Singer:Chorus, Jagjit Singh, Preeti Uttam Music:Uttam Singh Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छूटा करते
वक़्त की शाख़ से लम्हे नहीं टूटा करते

जिसने पैरों के निशाँ भी नहीं छोड़े पीछे
उस मुसाफ़िर का पता भी नहीं पूछा करते

तूने आवाज़ नहीं दी कभी मुड़कर वरना
हम कई सदियाँ तुझे घूम के देखा करते

बह रही है तेरी जानिब ही ज़मीं पैरों की
थक गये दौड़ते दरियाओं का पीछा करते