-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:haay kaahe ko bulaayaa mujhe baalamaa Movie:Humshakal Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
ल : हाय हाय काहे को बुलाया मुझे बालमा
प्यार के नाम से -२
काहे को बुलाया ...
र : राधा ने यही पूछा था एक दिन
रूठ कर शाम से -२
ल : जा तोसे बोलूँ ना घूँघटा खोलूँ ना डोलूँ ना मैं संग तेरे -२
र : रोज़ जो तुम रूठोगी ऐसे गुज़रेंगे दिन मेरे कैसे
जीने नहीं देगा मुझे चार दिन ( प्यार आराम से ) -२
ल : काहे को बुलाया ...
र : काली घटाओं में ठंडी हवाओं में आओ कहें हाल दिल का -२
ल : ओ प्यार में दिन तो ढल जाता है रात का जादू चल जाता है
जिया लगता है धड़कने पिया ( आजकल शाम से ) -२
र : राधा ने यही ...
ल : तौबा मैं क्या करूँ -२
बदनामी से डरूँ मोहे बड़ी लाज आए
र : हमने कोई की है चोरी प्यार किया है हमने गोरी
लोगों से जो हम ऐसे डरने लगे ( तो गए काम से ) -२
ल : काहे को बुलाया ...
र : राधा ने यही ...