haay mehamaan kahaan ye gam-e-jaanaan hogaa

Title:haay mehamaan kahaan ye gam-e-jaanaan hogaa Movie:Non-Film Singer:Mohammad Rafi, Mukesh Music:Taj Ahmed Khan, Khaiyyam or Murli Manohar Swarup Lyricist:Daag Dehalwi

English Text
देवलिपि


हाय मेहमान कहाँ ये ग़म-ए-जानाँ होगा
ख़ाना-ए-दिल तो कोई रोज़ में विराँ होगा

कोसता हूँ जो नसीबों को तो कहता है वो शोख़
फिर मोहब्बत न करेगा अगर इन्साँ होगा

ज़िंदगी इश्क़ में मुश्किल है तो मर जायेंगे
अब से वो काम करेंगे के जो आसाँ होगा

अब कहाँ लख़्त-ए-जिगर सीने में ऐ दीदा-ए-तर
और होगा तो सरे गोशा-ए-दामाँ होगा

दम मेरी आँखों में अटका है के देखूँ तो सही
क्या मसीहा से मेरे दर्द का दर्माँ होगा