haay roothe sayyaan hamaare sayyaan kyon roothe

Title:haay roothe sayyaan hamaare sayyaan kyon roothe Movie:Devar Singer:Lata Mangeshkar Music:Roshan Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


हाय रूठे सैंया
रूठे सैंया हमारे सैंया क्यों रूठे
ना तो हम बेवफ़ा ना तो हम झूठे
रूठे सैंया हमारे ...

चैन न आया हमें नींद न आई
देते रहे सारी रैन दुहाई
कोई उनकी भी हाय राम
कोई उनकी भी यूँ ही निंदिया लूटे
रूठे सैंया हमारे ...

कैसे न तड़पे दिल ये दीवाना
सच ही तो कहता है सारा ज़माना
लागी छूटे ना चाहे दुनिया छूटे
रूठे सैंया हमारे ...

उनको मनाया हर एक अदा से
हाय मगर तौबा उनकी बला से
( वो ना माने ) -३ किसी का चाहे दिल टूटे
रूठे सैंया हमारे ...