-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
had se zyaadaa aatee hai mujhako meree jaan teree yaad
Title:had se zyaadaa aatee hai mujhako meree jaan teree yaad Movie:Chehara Singer:Kumar Sanu, Alka Yagnik Music:Anu Malik Lyricist:Sameer
हद से ज़्यादा आती है मुझको मेरी जां तेरी याद
इक तेरे आने से पहले इक तेरे जाने के बाद
हद से ज़्यादा ...
जब भी आए कोई आहट यूं लगे तुम आ गए
क्या बताऊं कैसे तुम यादों पे मेरी छा गए
ओ मैं दिलासा देके अपने प्यार को समझाती हूँ
तुम चले जाओगे ऐसा सोच के घबराती हूँ
हद से ज़्यादा ...
जागती हूँ ले के करवट अब तो सारी रात मैं
सोचती हूँ हर घड़ी बस अब तो तेरी बात मैं
इस हवा पे अपने दिल का हाल लिख के भेजता हूँ
किस तरह बेचैन हो के तेरा रस्ता देखता हूँ
हद से ज़्यादा ...