hai bas ke har ek unake ishaare men nishaan aur

Title:hai bas ke har ek unake ishaare men nishaan aur Movie:Ghalib (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Tasdak Hussain Lyricist:Ghalib

English Text
देवलिपि


है बस के हर एक उनके इशारे में निशाँ और -२
करते हैं मुहब्बत तो ग़ुज़रता है गुमाँ और
है बस के हर एक उनके

या रब न वो समझे हैं न समझेंगे मेरी बात -२
दे और दिल उनको जो न दे मुझको ज़बाँ और
है बस के हर एक उनके

तुम शहर में हो तो हमें क्या ग़म जब उठेंगे -२
ले आयेंगे बाज़ार से जाकर दिल-ओ-जाँ और
है बस के हर एक उनके

हैं और भी दुनिया में सुखनवर बहुत अच्छे

हैं और भी दुनिया में सुखनवर बहुत अच्छे -२
कहते हैं के ग़ालीब का है अन्दाज़-ए-बयाँ और -२
है बस के हर एक उनके इशारे में निशाँ और
है बस के हर एक उनके