hai bas ki har ek un ke ishaare men nishaan aur

Title:hai bas ki har ek un ke ishaare men nishaan aur Movie:Mirza Ghalib Singer:Mohammad Rafi Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Ghalib

English Text
देवलिपि


है बस की हर एक उन के इशारे में निशान और
करते हैं मुहब्बत तो गुज़रता है गुमान और

या रब वो न समझे हैं न समझेंगे मेरी बात
दे और भी दिल इनको जो न दे मुझको ज़ुबाँ और

तुम शहर में हो तो हमें क्या ग़म जब उठेंगे
ले आएंगे बाज़ार से जाकर दिल-ओ-जान और

है और भी दुनिया में सुखनवार बहुत अच्छे
कहते हैं की ग़ालीब का है अंदाज़-ए-बयाँ और