hai ye zameen hamaaree saaraa jahaan hamaaraa hai

Title:hai ye zameen hamaaree saaraa jahaan hamaaraa hai Movie:Sara Jahan Hamara Singer:Mukesh Music:Babul Lyricist:Qamil Chandpuri

English Text
देवलिपि


है ये ज़मीं हमारी वो आसमां हमारा
लो आज वक़्त बदला सारा जहाँ हमारा है
है ये ज़मीं हमारी ...

हम जिस तरफ़ चले हैं दुनिया बदल गई है
तूफ़ान हट गया है आँधी स.म्भल गई है
करता है नाज़ खुद पर हर एक जवां हमारा
लो आज वक़्त बदला ...

कश्ती को ले चले मौजों पे हम ख़ुशी की
आवाज़ आ रही है कानों में ज़िन्दगी की
रोके नहीं रुकेगा अब कारवां हमारा
लो आज वक़्त बदला ...

ये चिमनियां मिलों की ये ताज की मीनारें
गंगा की बहती मौज जमना के तेज धारे
धरती का ज़र्रा ज़रा है राज़दां हमारा
लो आज वक़्त बदला ...

पैग़ाम दे रहे हैं हम सबको दोस्ती का
डंका बजा रहे हैं हम दुनिया में शांति का
इन्सानियत का झण्डा है अब निशां हमारा
लो आज वक़्त बदला ...