ham aapakee aankhon men, is dil ko basaa den to

Title:ham aapakee aankhon men, is dil ko basaa den to Movie:Pyaasa Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:S D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि

हम आप की आँखों में, इस दिल को बसा दें तो
हम मूँद के पलकों को, इस दिल को सज़ा दें तो
हम आप की आँखों में, इस दिल को बसा दें तो

(इन ज़ुल्फ़ों में गूँधेंगे, हम फूल मुहब्बत के
ज़ुल्फ़ों को झटक कर हम, ये फूल गिरा दें तो) - २
हम आप की आँखों में, इस दिल को बसा दें तो

(हम आपको ख्वाबों में, ला ला के सतायेंगे
हम आप की आँखों से, नींदें ही उड़ादें तो) - २
हम आप की आँखों में, इस दिल को बसा दें तो

(हम आपके कदमों पर, गिर जायेंगे ग़श खा कर
इस पर भी न हम अपने, आंचल की हवा दें तो) - २
(हम आप की आँखों में, इस दिल को बसा दें तो
हम मूँद के पलकों को, इस दिल को सज़ा दें तो) - २