ham chhod chale hain mahafil ko

Title:ham chhod chale hain mahafil ko Movie:Ji Chahta Hai Singer:Mukesh Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


हम छोड़ चले हैं महफ़िल को याद आये कभी तो मत रोना
इस दिल को तसल्ली दे देना, घबराये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को ...

एक ख़्वाब सा देखा था हमने
जब आँख खुली वो टूट गया
ये प्यार अगर सपना बनकर
तड़पाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को

तुम मेरे ख़यालों में खोकर
बरबाद न करना जीवन को
जब कोई सहेली बात तुम्हें
समझाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को ...

जीवन के सफ़र में तनहाई
मुझको तो न ज़िन्दा छोड़ेगी
मरने की खबर ऐ, जान-ए-जिगर
मिल जाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को ...