-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ham hain tere deevaane gar too buraa na maane
Title:ham hain tere deevaane gar too buraa na maane Movie:Shabistaan Singer:Geeta Dutt, Talat Mehmood, C Ramchandra Music:C Ramchandra Lyricist:Qamar Jalalabadi
हम हैं तेरे दीवाने गर तू बुरा न माने
किस्से हैं ये पुराने गर तू बुरा न माने
ये गोरा गोरा मुखड़ा ये चाँद सी जवानी
धरती पे जैसे आयी इक आसमाँ की रानी
अरे हमको चला बनाने, गर तू बुरा न माने
हम हैं तेरे दीवाने ...
पहली नज़र में तुम ने अपना बना लिया है
अब अपने नज़र से पूछो मेरा क़ुसूर क्या है
अरे ये हैं तेरे बहाने, गर तू बुरा न माने
हम हैं तेरे दीवाने ...
सपने सजा स्जा कर इक महल मैं बनाऊँ
रानी तुम्हें बना कर उस में तुम्हें बिठाऊँ
ये तो हैं जेल्खाने, गर तू बुरा न माने
हम हैं तेरे दीवाने ...