-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ham pyaar tumhen hamen apanaa banaa kar dekho
Title:ham pyaar tumhen hamen apanaa banaa kar dekho Movie:Apna Banake Dekho Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Ravi Lyricist:S H Bihari
र : हम प्यार तुम्हें करते हैं हमें अपना बना कर देखो
आ : इस बात से हम डरते हैं आँखें न मिला के देखो
र : हम प्यार तुम्हें ...
ये चाँद से चेहरे पे लहराती हुई ज़ुल्फ़ें
दीवाना बनाती हैं बलखाती हुई ज़ुल्फ़ें
ज़ुल्फ़ों की घटाओं को चेहरे से हटा के देखो
हम प्यार तुम्हें ...
आ : क्यों इतने दीवाने हो ऐ जलवों के सौदाई
ऐसी भी भला हममें क्या बात नज़र आई
देखो तो मगर हमको कुछ होश में आकर देखो
र : हम प्यार तुम्हें ...
चलके तो ज़रा देखो इन प्यार की राहों में
आ : आ जाएँ न कहीं हम दुनिया की निगाहों में
र : दम भर के लिए ऐसी दुनिया को भुला कर देखो
हम प्यार तुम्हें ...