-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:hamaare desh men hamane gaanv ke panaghat pe Movie:Ek Bechaaraa Singer:Mukesh Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi
हमारे देश में कहते थे हर लड़की हिन्दुस्तानी
या राधा है या सीता है या झाँसी की रानी
रामा हो रामा -३
हमने गाँव के पनघट पे भई
हमने गाँव के पनघट पे देखी थी पनिहारियाँ
चक्कर खा गए हम तो रे भैया देख शहर की नारियाँ
हो हो
यहाँ सड़के हैं वहाँ गलियाँ थीं
यहाँ काँटे हैं वहाँ कलियाँ थीं
वहाँ टांगा था यहाँ टमटम है
वहाँ गोरी थी यहाँ madamहै
वहाँ पायल थी यहाँ sandalहै
वहाँ झूमर था यहाँ pandelहै
वहाँ घूँघट था यहाँ जलवा है
वहाँ शान्ति थी यहाँ बलवा है
बात-बात पे करती हैं ये लड़ने की तैयारियाँ
चक्कर खा गए हम ...
कोई बुलबुल है कोई तितली कोई शोला है कोई बिजली है
कोई M.A.है कोई B.A.है कोई-कोई तो P.A.है
बस नाम ही तो एक असली है बाक़ी जो है सब नक़ली है
कैसी डोली क्या बाराती ख़ुद चुन लें ये जीवन-साथी
( शादी से पहले करती हैं ) -२ अक्सर प्रेम कुवाँरियाँ
चक्कर खा गए हम ...