-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:hamane jab dil thaa diyaa koee vaadaa thaa kiyaa Movie:Chhoo Mantar Singer:Mohammad Rafi, Shamshad Begum Music:O P Nayyar Lyricist:Jaan Nisar Akhtar
र : हमने जब दिल था दिया कोई वादा था किया हुज़ूर आपने
श : मुफ़्त इल्ज़ाम दिया यूँ ही बदनाम किया हुज़ूर आपने
र : हमने जब दिल था दिया ...
र : लेके दिल तुमने कहा था कि स.म्भालेंगे इसे
कभी मचलेगा तो सीने से लगा लेंगे इसे
श : जाने क्या मैने कहा जाने क्या तुमने सुना
मैं करूँ प्यार भला मुझको पागल न बना
र : हमने जब दिल था दिया ...
र : अपने होंठों की हँसी अपनी अदा याद करो
आँखों में कही बात ज़रा याद करो
श : क्या निग़ाहों ने कहा क्या अदाओं ने कहा
मुझको क्या इसका पता जाने यह मेरी बला
र : हमने जब दिल था दिया ...
र : अपने दिल से कभी चाहत क मज़ा पूछ तो लो
दिल ने खाई थी क़सम दिल से ज़रा पूछ तो लो
श : मेरा दिल कब है मेरा वह तो जा तुझसे मिला
देख बातें न बना मेरे जी को न जला
र : हमने जब दिल था दिया ...