-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
hamaraahee daro naheen honge kaamayaab - - chorus
Title:hamaraahee daro naheen honge kaamayaab - - chorus Movie: (Non-film) Singer:Chorus Music:Salil Choudhary Lyricist:Yogesh
हमराही डरो नहीं होंगे कामयाब
हमराही डरो नहीं होंगे कामयाब
मुश्किलें हर क़दम हैं डगर-डगर
लाखों हाथ एक साथ साथ हैं मगर
दूर हैं मंज़िलें कर न तू फ़िकर
चीर के अँधेरी रात लायेंगे आफ़ताब ||स्थायी||
चल रे मिलके चल, धुन बजे मगन
उमड़-घुमड़ कर छा रहे बादल
अब हमें तो दर्द का न ख़ौफ़ है ज़रा
हम हरी-भरी बनायेंगे वसुन्धरा
अब तो न रुकना अब तो न थकना
मुड़ के देखो ना
चुकाना है हमें तो अब पुराना हर हिसाब ||१||
अलग-अलग धरम, अलग-अलग करम
अलग नहीं है हम, एक सब का ग़म
मज़हबों के नाम पे हमें लड़ा दिया
नफ़रतों से रिश्ता प्यार का मिटा दिया
अब तो न सहना, चुप नहीं रहना
तुमको है क़सम
मिलके अब लिखेंगे हम तो एक नयी किताब ||२||