hamen chhod piyaa kis des gae

Title:hamen chhod piyaa kis des gae Movie:Do Bhai Singer:Geeta Dutt Music:S D Burman Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan

English Text
देवलिपि


हमें छोड़ पिया किस देस गए
पिया लौट के आना भूल गए
मुरझा गैइं होंठों की कलियां
हम हँसना हँसाना भूल गए

सो जतन से प्रीत लगाई थी
ये दुनिया सोग बनाई थी
क्यों प्रीत लगाना याद रहा
क्यों प्रीत निभाना भूल गए
हमें छोड़ पिया किस देस गए ...

रोते रोते बरसात गैइ
सुन्दर सुन्दर हर रात गई
उजड़े हुए इस घर में अकसर
हम दीप जलाना भूल गए
हमें छोड़ पिया किस देस गए ...

हम आँख से ओझल होते थे
तुम सौ सौ आँसू रोते थे
हम सौ सौ आँसू रोते हैं
तुम मुख दिखलना भूल गए
हमें छोड़ पिया किस देस गए ...