-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
hamen kyaa jo har soo ujaale hue hain
Title:hamen kyaa jo har soo ujaale hue hain Movie:Namasteji Singer:Mohammad Rafi Music:G S Kohli Lyricist:Anand Bakshi
हमें क्या जो हर सू उजाले हुए हैं
के हम तो अँधेरों के पाले हुए हैं -२
हमें क्या जो ...
हमारी नहीं है ये चिरागों की दुनिया
हमारी तो है दिल के दाग़ों की दुनिया
यही दाग़ जल-जल के छाले हुए हैं
हमें क्या जो ...
बहारों ने जाने कहां फूल बाँटे
हमारे चमन में खिले सिर्फ़ काँटे
ये इन्साफ़ भी क्या निराले हुए हैं
हमें क्या जो ...
किसी और का दिल जो यूँ टूट जाता
तो शायद ख़ुदा से भी वो रूठ जाता
हमीं हैं जो ये ग़म स.म्भाले हुए हैं
हमें क्या जो ...