hansee chaand kee aaj niraalee

Title:hansee chaand kee aaj niraalee Movie:Humrahi Singer:Binata Bose Music:R C Boral Lyricist:Zakir Hussain

English Text
देवलिपि

हँसी चाँद की आज निराली
मन को लुभानेवाली
अँधेरे को दूर हटा के
फैलाये उजियाली

दौड़ी हवा चमन में आए
ये नहीं जाने कौन बुलाए
फूल फूल पर मन भरमाए
फिरती डाली डाली
हँसी चाँद की ...

आसमान भी झूम रहा है
चंदन-तिलक लगाए
फिरे मगन हंसों का जोडा
अपने पंख मिलाए
स्वर्ग-देश की कौन ये बाला
ढूँढ़ रही फूलों की माला
आज ये कैसे दीप जलाती
कैसी ये दिवाली
हँसी चाँद की ...