hansee hansee na rahee aur kushee kushee na rahee

Title:hansee hansee na rahee aur kushee kushee na rahee Movie:Sipahiya Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Arzoo Lucknowi

English Text
देवलिपि


हँसी हँसी न रही और ख़ुशी ख़ुशी न रही
मैं ज़िन्दगी जिसे समझूँ वो ज़िन्दगी न रही

जियूँ तो किसके लिए और मरूँ तो किसके लिए
जो एक आस बँधी थी वो आस ही न रही

कुछ आ के ग़म के अँधेरे ने ऐसा घेर लिया
चिराग़ जलते रहे और रोशनी न रही

अँधेरी रात है अब और बुझा सा दिल का दिया
जो चार दिन के लिए थी वो चाँदनी न रही
हँसी हँसी न रही ...