har dam tumheen ko pyaar kiye jaa rahee hoon main

Title:har dam tumheen ko pyaar kiye jaa rahee hoon main Movie:Apsara Singer:Asha Bhonsle, Talat Mehmood Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


हर दम तुम्हीं को प्यार किये जा रही हूँ मैं
जीना नहीं क़ुबूल जिये जा रही हूँ मैं

हर दम तुम्हीं को याद किये जा रहा हूँ मैं
मिलने की आरज़ू में जिये जा रहा हूँ मैं

तुम मेरे दिल के पास हो चाहे जहाँ रहो
साँसों की लय पे नाम लिये जा रही हूँ मैं

तुम्हीं को ढूँढती है ये आँसू भरी नज़र
अब हर तरफ़ निगाह किये जा रहा हूँ मैं

दिल मेरा बोलता है पपीहे के रूप में
पी पी के जिये जा रही हूँ मैं