har dard kee ai yaar dawaa ishq men hai

Title:har dard kee ai yaar dawaa ishq men hai Movie:Geet Gaya Pattharon Ne/ A Poem in Stone Singer:C H Atma Music:Ramlal Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


हर दर्द की ऐ यार दवा इश्क़ में है
जीने में मज़ा नहीं मज़ा इश्क़ में है
दिन रात ख़ुदा को ढूँढते हैं जो लोग
कह दे कोई उनसे के ख़ुदा इश्क़ में है -२

एक पल जो मिला है तुझको जीने के लिये
एक पल जो मिला है ज़हर पीने के लिये
इस पल चैन छोड़ने से सदियाँ नाकाम
हैं दर्द हज़ार इक सीने के लिये -२

लिख देता है मस्ती में कलम जो तक़दीर
हो जाये गवारा वोही कर लो तदबीर
ये क़ोशिशें बेकार हैं रोना बेकार
बन जाये तो मिटती नहीं पत्थर की लकीर -२