-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:har dil men nafarat bharee hai too mile to poochhoon Movie:Santaan Singer:Mukesh Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Verma Malik
हर दिल में नफ़रत भरी है कोई दिल साफ़ नहीं है
मालिक तेरी सारी दुनिया में कहीं इंसाफ़ नहीं है
तू मिले तो पूछूँ तुझसे क्या ये है न्याय तेरा
दुनिया को दिए उजाले और मुझको दिया अँधेरा
तू मिले तो पूछूँ ...
नेकी करने वालों को तो मिलती यहाँ बुराई है
ख़ुदगर्ज़ी के तूफ़ानों में डूब गई सच्चाई है
किसी की नगरी बस गई देखो किसी का लुट गया डेरा
तू मिले तो पूछूँ ...
कितनी उमंगें लाए थे हम दिल में समेटकर
ले जा ले आ रहे हैं हसरतें क़फ़न में लपेटकर
अब किसपे करें भरोसा जब तूने ही मुँह फेरा
दुनिया को दिए उजाले ...
तेरी झूठी दुनिया की हम सब दीवारें तोड़ चले
तुझे मुबारक तेरी दुनिया हम तो दुनिया छोड़ चले
मर कर भी न भूल सकेंगे हम एहसान ये तेरा
तू मिले तो पूछूँ ...