har karam apanaa karenge ai vatan tere lie

Title:har karam apanaa karenge ai vatan tere lie Movie:Karma Singer:Anuradha Paudwal, Mohammed Aziz Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू
तेरा सब कुछ मैं मेरा सब कुछ तू

हर करम अपना करेंगे -२ ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू मेरा अभिमान है
ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल क़ुर्बान है
हम जियेंगे या मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ...

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई हमवतन हमनाम हैं
जो करे इनको जुदा मज़हब नहीं इल्जाम है
हम जियेंगे या मरेंगे ...

तेरी गलियों में चलाकर नफ़रतों की गोलियां
लूटते हैं सब लुटेरे दुल्हनों की डोलियां
लुट रहा है आंप वो अपने घरों को लूट कर
खेलते हैं बेखबर अपने लहू से होलियां
हम जियेंगे या मरेंगे ...