har tan men kavi kavi re o kavi re

Title:har tan men kavi kavi re o kavi re Movie:Parinay Singer:Rajendra Mehta Music:Jaidev Lyricist:Jaan Nisar Akhtar

English Text
देवलिपि


हर तन में कवि, हर मन में कवि
जब ग़म के दीप जले लगते
(ऐसे में बता तुझे हाय रे हाय क्यों
प्रीत के गीत भले लगते) -२

कवि रे ओ कवि रे

जब पग-पग अपनी धरती पर
अंधकार ने डाले हों डेरे
इक मुट्ठी भर दानों के लिये
जब मरते बालक बहुतेरे
जब रात-दिना हर धन वाला
जीवन से गरीबों के खेले
जब जीना इक अपराध लगे -२
जब मानव दुख पर दुख झेले

(ऐसे में बता तुझे हाय रे हाय क्यों
प्रीत के गीत भले लगते) -२