har taraf teraa jalavaa - - daler mehandi

Title:har taraf teraa jalavaa - - daler mehandi Movie:Non-Film Singer:Daler Mehandi Music:M Panwar Lyricist:Daler Mehandi

English Text
देवलिपि


हर तरफ़ तेरा जलवा

ये हवा महकी महकी है ये सबा तेरे जैसी है
ये फ़िज़ा सुन क्या कहती है तू मेरे दिल में रहती है
हर तरफ़ तेरा जलवा ...

दुनिया तो पागल है दुनिया से कौन डरे
तू चाँद सी गोरी है तो क्यूं ना प्यार करे
अपना फ़िकर किसे दुनिया का डर किसे
सपनों की रानी जरा सुन सुन सुन सुन
हर तरफ़ तेरा जलवा ...

तुझे इश्क़ सिखा देंगे तेरा चैन चुरा लेंगे
तेरे रूप के आशिक़ हैं ये सबको बता देंगे
प्यार तो करना है हद से गुज़रना है
मेरी ये कहानी ज़रा सुन सुन सुन सुन
हर तरफ़ तेरा जलवा ...