-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
har tarah ke jazbaat kaa ailaan hain aankhen
Title:har tarah ke jazbaat kaa ailaan hain aankhen Movie:Aankhen Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Sahir Ludhianvi
हर तरह के जज़्बात का ऐलान हैं आँखें
शबनम कभी शोला कभी तूफ़ान हैं आँखें
आँखों से बड़ी कोई तराज़ू नहीं होती -२
तुलता है बशर जिसमें वो मीजान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ...
आँखें ही मिलाती हैं ज़माने में दिलों को -२
अनजान हैं हम-तुम अगर अनजान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ...
लब कुछ भी कहें इससे हक़ीक़त नहीं खुलती
इनसान के सच-झूठ की पहचान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ...
आँखें न झुकें तेरी किसी ग़ैर के आगे -२
दुनिया में बड़ी चीज़ मेरी जान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ...
उस मुल्क़ की सरहद को कोई छू नहीं सकता -२
जिस मुल्क़ की सरहद की निगेहबान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ...