haule-haule jiyaa dole

Title:haule-haule jiyaa dole Movie:Kaise Kahoon Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


हौले-हौले जिया डोले -२
सपनों के बन में पपीहा मन का पी-पी बोले

मिले मुझे रसिया बलम मन बसिया -२
खुशियों के दिन आ गए
आई मेरी दुनिया में झूमती बहारें -२
रंग अनोखे छा गए -२
लागे बेचैन से नैनों में मदिरा कोई घोले

झूमे मेरा मनवा कमल खिले दिल के -२
दुनिया सुहानी हो गई
पिया से लगन की सुनी जो मैंने बतियाँ -२
मैं तो दीवानी हो गई -२
लागे बेचैन से सैयाँ घूँघटवा मोरा खोले