-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
havaaon pe likh do, havaaon ke naam
Title:havaaon pe likh do, havaaon ke naam Movie:Do Dooni Chaar Singer:Kishore Kumar Music:Hemant Kumar Lyricist:Gulzar
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हम अनजान परदेसियों का सलाम
हवाओं पे लिख दो ...
शाख पर जब, धूप आई, हाथ छूने के लिये - २
छाँव छम से, नीचे कूदी, हँस के बोली आइये
ये भोले से चेहरे हैं मासूम नाम
हवाओं पे लिख दो ...
चुलबुला ये, पानी अपनी, राह बहना भूलकर
लेते लेते, आइना चमका रहा है फूल पर
यहाँ सुबह से खेला करती है शाम
हवाओं पे लिख दो ...