-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
hazaar baaten kahe zamaanaa meree vafaa pe yaqeen
Title:hazaar baaten kahe zamaanaa meree vafaa pe yaqeen Movie:Ghatanaa/ The Incident of Life Singer:Lata Mangeshkar Music:Ravi Lyricist:Ravi
हज़ार बातें कहे ज़माना मेरी वफ़ा पे यक़ीन रखना -२
हर एक अदा में में है बेगुनाही मेरी अदा पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
मेरी मोहब्बत की ज़िन्दगी को नज़र न लग जाए इस जहाँ की -२
यही सदा है धड़कते दिल की मेरी सदा पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
किसी को हँसता न देख पाए अजीब शै है ये बैरी दुनिया -२
ये बेमुरव्वत है बेवफ़ा है न बेवफ़ा पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
नज़र में रहना है ख़ुशनसीबी नज़र से गिरना है बेहयाई -२
हया है औरत का एक गहना मेरी हया पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...