-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
he natawar gireedhaaree muraleedhar banawaaree
Title:he natawar gireedhaaree muraleedhar banawaaree Movie:Zamindar Singer:Male Voice, Shanta Apte Music:Ghulam Haider Lyricist:Qamar Jalalabadi, Nazim Panipati
हे नटवर गिरीधारी, मुरलीधर बनवारी
मोहे अपने ही रंग में रंग ले
हे गिरीधर गोपाल, स्वामी हे गिरीधर गोपाल
अपने रंग में ऐसा रंग दे
जो मेरे अंग अंग को रंग दे
रंग दिया था जो राधा को
मुझ पे वो रंग डाल, हे प्रभु
हे गिरीधर गोपाल ...
तेरी लीला न्यारी
श्याम मुरारी, हे बनवारी
दीजो दरस नंदलाल, हे प्रभु
हे गिरीधर गोपाल ...
मुझ को मन हर, जग से क्या डर
तू मेरे संग संग है नटवर
हे दुखभंजन, हे सुखकारी
कर दो हम को निहाल, हे प्रभु
कर दो हम को निहाल
श्याम मुरारी, हे बनवारी
दीजोओ दरस नंदलाल, हे प्रभु
हे गिरीधर गोपाल ...