ho gayaa dil aur aankh men jhagadaa - - pankaj mullick

Title:ho gayaa dil aur aankh men jhagadaa - - pankaj mullick Movie:non-Film Singer:Pankaj Mullick Music:unknown Lyricist:Pt. Madhur

English Text
देवलिपि


हो गया दिल और आँख में झगड़ा
दिल को चुरा गया परदेसी
नहीं आँख ने पकड़ा
हो गया दिल ...

आँखें बोलीं पागल दिल है
जिसके ज़खमों पर मरहम है
दिल केहता हम लुटे मगर
कुछ नहीं आँख का बिगड़ा
दिल को चुरा गया ...

दिल ने अपना भेद छुपाया
आँखों ने जग को बतलाया
दुनिया हँसी देख के उन का
रोना होना मुखड़ा
दिल को चुरा गया ...

दोनो करने लगे ग़ुलामी
कैसी मीठी ये बदनामी
इस झग्ड़े में आँसू बनकर
दिल आँखों से बिछड़ा
दिल को चुरा गया ...