ho kaisee kushee kee hai raat balam mere saath

Title:ho kaisee kushee kee hai raat balam mere saath Movie:Nageena Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


( हो कैसी ख़ुशी की है रात बलम मेरे साथ
जिया लहराये रे नज़र शरमाये रे ) -२

कर के सिंगार आई साथ बहार लाई -२
नैनों में तेरे लिये लाई मैं प्यार लाई -२
हो लाई मैं प्यार लाई

( हो कैसी ख़ुशी की है रात बलम मेरे साथ
जिया लहराये रे नज़र शरमाये रे ) -२

धीरे से नाम लिया दिल ने सलाम किया -२
आँखों में बातें हुईं हाय रे मार दिया
ओ हाय रे मार दिया

( हो कैसी ख़ुशी की है रात बलम मेरे साथ
जिया लहराये रे नज़र शरमाये रे ) -२

यही फ़साना मेरा दिल का तराना मेरा -२
होंठों पे नाचे हँसी आज ज़माना मेरा
हो आज ज़माना मेरा

हो कैसी ख़ुशी की है रात बलम मेरे साथ
जिया लहराये रे नज़र शरमाये रे