-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:ho ke maayoos tere dar se savaalee na gayaa Movie:Laila Majnu Singer:Mohammad Rafi, Aziz Nazan, Shankar Shambhu, Ambar Kumar Music:Madan Mohan Lyricist:Sahir Ludhianvi
र : हो के मायूस तेरे दर से सवाली न गया
झोलियाँ भर गईं सबकी कोई खाली न गया
अ : तेरे दरबार में जो भी परेशाँ हो के आए
दुआएँ दे के जाए और मुरादें ले के आए
तू रहमत का फ़रिश्ता है तू उजड़े घर बसाए
तू रूहों का मसीहा है तू हर ग़म की दवा है
अहल-ए-दिल अह-ए-मोहब्बत पे इनायत है तेरी
तूने डूबों को उबारा है ये शोहरत है तेरी
अनोखी शान तेरी निराली आन तेरी
तू मस्ती का ख़ज़ाना तेरा हर दिल दीवाना
तू महबूब-ए-ख़ुदा है तू हर ग़म की दवा है
तभी तो सब ( कहते हैं ) -३
हो के मायूस तेरे ...
र : जमाल-ए-यार देखा है रुख़-ए-दिलदार देखा
किसी का नाज़नीं जलवा सर-ए-दरबार देखा
तमन्नाओं के सहरा में हसीं गुलज़ार देखा
जबसे देखा है तुझे दिल का अजीब आलम है
जान-ओ-ईमाँ भी अगर नज़र करूँ तो कम है
था जो सुनने में आया तुझे वैसा ही पाया
तू अरमानों की मंज़िल तू उम्मीदों का साहिल
तू हर बिगड़ी बनाए तू बिछड़ों को मिलाए
तभी तो सब ( कहते हैं ) -३
हो के मायूस तेरे ...