ho nadiyaa kinaare nain hamaare tohe nihaaren

Title:ho nadiyaa kinaare nain hamaare tohe nihaaren Movie:Jhoom Uthaa Aakaash Singer:Mukesh, Hemlata Music:Kranti Kiran Lyricist:Siraaz Aagaazi

English Text
देवलिपि


मु : हो नदिया किनारे नैन हमारे तोहे निहारें
हे : हाय रे दइया उई मोरी मइया पाँव में चुभ गया काँटा
कैसे चलूँ मन में जलूँ मैं कोई मुझे ले जाता
मु : हो नदिया किनारे ...

हे : हाय रे हाय कैसा जुलम है
नदिया के पार मोरा बलम है
बार-बार बोले ये मोरी पायलिया ओ मेरे सजना आ आजा
मु : हो डस रहे हैं हमको सब नज़ारे -२
हो नदिया किनारे ...

आजा पुकारूँ मैं तोहे सजनी
मन को जलाए बिरहा की अगनी
आज तुझे है प्रीत निभानी
बीत न जाए रुत यह सुहानी
हो आ तड़प रहे हैं बिन तिहारे -२
हो नदिया किनारे ...