honthon pe hansee aankhon men nashaa

Title:honthon pe hansee aankhon men nashaa Movie:Sawan Ki Ghata Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:S H Bihari

English Text
देवलिपि


आ: ( होंठों पे हँसी आँखों में नशा
पहचान है मेरे दिलबर की
जब डाली नज़र दिल मोह लिया
क्या बात है इस जादूगर की ) -२
होंठों पे हँसी आँखों में नशा

( जब चाहें मुझे पागल कर दे
तन में मन में शोले भर दे ) -२
हर एक अदा प्यारी प्यारी
ऐसे तो नहीं मैं दिल हारी
क्या बात है इस जादूगर की
होंठों पे हँसी आँखों में नशा

र: ( तुमने जो मुझे पहचान लिया
दो प्यार भरे दिल मिल तो गये ) -२
( माना के बहुत मुश्किल से मिले
फिर भी अपनी मंज़िल से मिले ) -२
है दिल को मेरे तेरी ही लगन
ऐ रूह-ए-चमन ये तेरा बदन
तस्वीर है संग-ए-मरमर की
होंठों पे हँसी आँखों में नशा
पहचान है मेरे दिलबर की
जब डाली नज़र दिल मोह लिया
क्या बात है इस जादूगर की

आ: आ
होंठों पे हँसी आँखों में नशा
पहचान है मेरे दिलबर की
जब डाली नज़र दिल मोह लिया
क्या बात है इस जादूगर की

दो: होंठों पे हँसी आँखों में नशा